कुंडा: बीडीओ कालाकांकर ने विकास खण्ड में चल रहे मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण
खण्ड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव ने गुरुवार शाम 5 बजे विकास खण्ड कालाकांकर के अन्तर्गत चल रहे मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अंतामऊ में कराये गये सोहगा तालाब खुदाई का निरीक्षण किया गया। मस्टर रोल पर जारी 35 श्रमिकों के सापेक्ष 32 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पायी गयी। महिला मेट का एम0आर0 जारी था।