कुंडा: मानिकपुर राजघाट पर नाविक की नाव चलाते समय गंगा में डूबने से हुई मौत
मानिकपुर राजघाट पर बुधवार सुबह 11 बजे नाव चलाते वक्त नाविक नरेश निषाद की गंगा में डूबने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है की स्नार्थियों को नाव से गंगा पार कराते समय अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी और वह नाव से गिरकर गंगा में डूब गया। जानकारी के बाद समस्त नविक मिलकर जाल के माध्यम से ढूढ़कर शव बरामद किया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा है।