कुंडा: हत्या का प्रयास, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने तारापुर से किया गिरफ्तार
जेठवारा पुलिस ने हत्या का प्रयास, गाली गलौज और धमकी देने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बुधवार शाम 5 बजे बताया की अभियुक्त कियामुद्दीन पुत्र आजम अली निवासी ग्राम तारापुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।