लखीसराय: लखीसराय में LPG गैस की समस्या पर हुई समीक्षा बैठक, सिटी गैस पाइपलाइन के नोडल पदाधिकारी व संवेदक रहे मौजूद
LPG की समस्या को देखते हुए शनिवार को लखीसराय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अध्यक्षता में सिटी गैस पाइपलाइन के नोडल पदाधिकारी एवं उनके संवेदकों के साथ समीक्षा बैठक हुई. अपराह्न 4:26 बजे प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएनजी गैस के कनेक्शन आवंटन की स्थिति की समीक्षा की गई. प्रत्येक दिन 15 से 18 कनेक्शन लगाने को कहा गया.