राजपुर: भारी बारिश का असर: राजपुर तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में घुसा पानी, दस्तावेजों पर मंडराया खतरा
बलरामपुर जिले में हो रही भारी से अति भारी बारिश अब आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी कामकाज को भी प्रभावित करने लगी है। हालात यह हैं कि बारिश का पानी अब शासकीय कार्यालयों के भीतर तक पहुंच गया है। ये तस्वीरें राजपुर तहसील कार्यालय की हैं, जहां रिकॉर्ड रूम में बारिश का पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से अधिकारी-कर्मचारियों को काम करने में काफी परेशानी हो रही है। वह