लालगंज: चंदवारा के योगी स्थान महावीर मंदिर में चोरों ने दान पेटी से 5-7 हजार रुपये की नकदी चुराई
करताहाँ थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव स्थित योगी स्थान महावीर मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब 5 से 7 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द खुलासा क