नबीनगर: मंगल बाजार में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापना के मौके पर भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नबीनगर के मंगल बाजार में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना पर शनिवार को भंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारा शनिवार की अपराह्न दो बजे से आयोजित किया गया. इस दौरान नवीन कुमार, प्रवीण कुमार, विनायक सोनी, अमित अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे.