नबीनगर: मंगल बाजार स्थित सोखा बाबा मंदिर परिसर में पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित
नबीनगर के मंगल बाजार स्थित सोखा बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता राम जन्म राम ने की. बैठक का संचालन सचिव शिव शंकर प्रसाद ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सुदीप राम, सूरज प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.