सोनपुर मेला-2026 की भव्य तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर।
हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, फूड कोर्ट, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं चयनित एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Nov 13, 2026