हरिद्वार: लक्कड़बस्ती के पास से एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया, 30 पव्वे देशी शराब बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशा तस्करी करते एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना लक्कड़बस्ती की है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस को 30 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। रविवार दोपहर डेढ़ बजे नगर कोतवाली के प्रभारी रितेश शाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी महिला के खिला आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।