हरिद्वार: रेलवे यार्ड की वाशिंग लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
रेलवे यार्ड की वाशिंग लाइन में ट्रेन की चपेट में एक वृद्ध आ गया। वृद्ध के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान 78वर्षीय श्याम सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात 2 बजे की बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।