हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर 6 मकान मालिकों का किया चालान, वसूला ₹60000 का जुर्माना
पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपद के सभी थाने और कोतवालियों की पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। बिना सत्यापन के नौकर, किराएदार रखने मकान मालिकों का चालान किया गया। पथरी थाना पुलिस ने भी क्षेत्र में 6 मकान मालिक ऐसे पकड़े जिन्होंने अपने नौकरों और किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था। लिहाजा सबके खिलाफ ₹60000 की चालानी कार्रवाई की गई।