लालगंज: पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई कलां में जनगणना कार्य के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का दूसरा बैच संपन्न हुआ
हलिया विकासखंड के पंचशील डिग्री कॉलेज मवंई कलां में जनगणना कार्य के लिए प्रगणको और सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण का दूसरा बैच मंगलवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे संपन्न हो गया। दो बैचो में करीब 700 प्रगणकों एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण का तीसरा बैच बुधवार से शुरू होगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।