रायबरेली में प्रेम संबंध का बेहद खौफनाक अंजाम सामने आया है। यहां शादीशुदा प्रेमिका ने पहले प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और फिर पति के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव का है। मृतक प्रेमी की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक रमाकांत के पास शादीशुदा महिला का फोन आया था, जिसके बाद वह अपनी कार से उससे मिलने खैरहनी पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद महिला और उसके पति ने रमाकांत पर ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमाकांत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका और उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर प्रेम संबंध में ऐसा क्या हुआ कि मुलाकात के लिए बुलाए गए प्रेमी क�