रायबरेली में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से सात दिवसीय कथा, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय परिवार सहित हुए शामिल
पहले ही दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के चढ़रई चौराहे पर शुक्रवार से सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होने वाली कथा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। कथा के प्रथम दिन ही विशाल पंडाल शिवभक्तों से खचाखच भर गया और चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
कथा में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का पूजन कर कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश और नि