बहादुरपुर: पांच माह से वेतन बकाया, सुरक्षा गार्डों की अनिश्चितकालीन हड़ताल,रामनगर पावर ग्रिड के 78 सुरक्षा गार्डों ने पांच माह में
रामनगर पावर ग्रिड के 78 सुरक्षा गार्डों ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। गार्डों ने बकाया वेतन का भुगतान करने और हर महीने 10 तारीख तक वेतन देने की मांग की। इससे पहले 16 सितंबर को धरना दिया गया था, तब 30 सितंबर तक भुगतान का आश्वासन मिला था। भुगतान नहीं होने पर गार्डों ने काम बंद कर दिया।