Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे, इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने कहा- एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल की व्यवस्था में होगी सुधार

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेने शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे पीएचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष , महिला, पुरुष वार्ड, कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, वेटिंग रुम, पैथोलाजी लैब, डाक्टर डियूटी रुम, रक्त अधिकोष भवन सहित पुरे अस्पताल परिसर का घुम-घुम कर जायजा लिए और सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व मंत्री के सदर अस्पताल प्रवेश करते ही पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में एसएनसीयू में चिकित्सक गायब मिले और मदर वेटिंग रूम जर्जर अवस्था मे दिखी साथ ही इमरजेंसी के बेड पर खून का धब्बा देख मंत्री बिफर गए और सिविल सर्जन समेत मौजूद अन्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम की जांच करने और गैर मानक रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम को सील करने का निर्देश दिया। #jamuitopnews #jamui #jamuinews #healthvibhag #sadarhospitaljamui #healthmantri #CMBihar #phedmantrisanjaysingh

जमुई: प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने कहा- एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल की व्यवस्था में होगी सुधार सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा व उपलब्ध व्यवस्था की जानकारी लेने शुक्रवार की देर रात 10:30 बजे पीएचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय सिंह सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष , महिला, पुरुष वार्ड, कंट्रोल रूम, एसएनसीयू, वेटिंग रुम, पैथोलाजी लैब, डाक्टर डियूटी रुम, रक्त अधिकोष भवन सहित पुरे अस्पताल परिसर का घुम-घुम कर जायजा लिए और सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व मंत्री के सदर अस्पताल प्रवेश करते ही पूरे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया, अफरा- तफरी का माहौल बन गया। वहीं प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में एसएनसीयू में चिकित्सक गायब मिले और मदर वेटिंग रूम जर्जर अवस्था मे दिखी साथ ही इमरजेंसी के बेड पर खून का धब्बा देख मंत्री बिफर गए और सिविल सर्जन समेत मौजूद अन्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही। इसके अलावा निजी नर्सिंग होम की जांच करने और गैर मानक रूप से संचालित निजी नर्सिंग होम को सील करने का निर्देश दिया। #jamuitopnews #jamui #jamuinews #healthvibhag #sadarhospitaljamui #healthmantri #CMBihar #phedmantrisanjaysingh

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्मीपुर में डॉ.नीरज साह ने आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा का दिया संदेश

80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह लक्ष्मीपुर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. नीरज साह ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक अदवरिया, धमनकुंडा समेत आधा दर्जन गांव के 
गरीब आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं डा. नीरज साह ने बारी-बारी से सभी आदिवासी बच्चों को स्कूली बैग देकर शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए डा. नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और अभिभावकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉक्टर नीरज साह का काफी लगाव रहा है। 

इस अवसर पर डा. नीरज साह ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ना है और ऊंचाई तक पहुंचकर परिवार व जिला से लेकर देश का नाम रौशन करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से परिवार में खुशहाली आती है। पाठ्य सामग्री वितरण करने का उद्देश्य यह है कि बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाएं और अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के स्लोगन को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा। इसलिए शिक्षा हर वर्ग समाज के लिए उतना ही जरूरी है जितना जिंदा रहने के लिए खाना और पानी है। 
आगे उन्होंने कहा कि वे हमेशा आदिवासी, दलित, गरीब,असहाय लोगों की मदद हर क्षेत्र में करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने राजनीति से संबंधित सवाल पूछने पर कहा कि वह जनप्रतिनिधि बने अथवा नहीं बने वह लगातार 20 वर्षों से समाज की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। #drnirajsah #jamuitopnews #jamui #adiwasi #students #viralreels

जमुई: स्वतंत्रता दिवस पर लक्ष्मीपुर में डॉ.नीरज साह ने आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग व पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा का दिया संदेश 80 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजसेवी संह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह लक्ष्मीपुर स्थित लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डा. नीरज साह ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे तक अदवरिया, धमनकुंडा समेत आधा दर्जन गांव के गरीब आदिवासी बच्चों के बीच स्कूली बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीं डा. नीरज साह ने बारी-बारी से सभी आदिवासी बच्चों को स्कूली बैग देकर शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए डा. नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और अभिभावकों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉक्टर नीरज साह का काफी लगाव रहा है। इस अवसर पर डा. नीरज साह ने कहा कि शिक्षा हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही एक सभ्य समाज का निर्माण होता है। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ना है और ऊंचाई तक पहुंचकर परिवार व जिला से लेकर देश का नाम रौशन करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से परिवार में खुशहाली आती है। पाठ्य सामग्री वितरण करने का उद्देश्य यह है कि बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल जाएं और अभिभावक भी बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। उन्होंने भीमराव अंबेडकर के स्लोगन को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा। इसलिए शिक्षा हर वर्ग समाज के लिए उतना ही जरूरी है जितना जिंदा रहने के लिए खाना और पानी है। आगे उन्होंने कहा कि वे हमेशा आदिवासी, दलित, गरीब,असहाय लोगों की मदद हर क्षेत्र में करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने राजनीति से संबंधित सवाल पूछने पर कहा कि वह जनप्रतिनिधि बने अथवा नहीं बने वह लगातार 20 वर्षों से समाज की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। #drnirajsah #jamuitopnews #jamui #adiwasi #students #viralreels

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026