केदारनाथ यात्रा अग्रिम आदेशों तक स्थगित, मौसम सामान्य होने पर फिर होगी शुरू
रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की लगातार बन रही स्थिति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।
जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियां दरक रही हैं और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केदारनाथ धाम यात्रा पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा पर न निकलें और केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। जिला प्रशासन लगातार मौसम और मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही मौसम साफ होगा और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होगा, यात्रा को फिर से सुचारु कर दिया जाएगा।
बाइट : नंदन सिंह रजवार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी #viralreels #facebookviral #uttarakhand #Update #kedarnath #rudraprayag