पोहरी: भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ हुए शामिल
Pohri, Shivpuri | Sep 25, 2026 भाजपा मंडल पोहरी में भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार दोपहर 2 बजे पूर्वमंत्री के निज निवास पर उत्साहपूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड,मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप पुष्प अर्पित किये।