टनकुप्पा: मानिकपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन लगभग सात बर्षो से विभागीय लापरवाही के कारण अधूरा,BDO से शिकायत।
टनकुप्पा प्रखंड अंर्तगत गजाधरपुर पंचायत की मानिकपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र काफी सालों से अधूरा पड़ा है। अभाव में बच्चों को अन्य गांव महाबिगहा लगभग एक किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। साथ ही नीजि भवन में संचालन होने से सरकारी राजस्व की क्षति हो रही है। ग्रामीणों ने बीडीओ के पास आवेदन देकर शिकायत किया है।