टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ मुख्य सड़क पास बाइक दुघर्टना में तीन घायल,ग्रामीणों ने बचाई जान।
थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ मुख्य सड़क पास बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। सभी युवक एक पल्सर बाइक पर सवार होकर बरतारा बाजार से घर ढ़ीबर जा रहे थे। बीच रास्ते बाइक अनियंत्रित हो गया। जिससे तीनों घायल हो गए।घटना के बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को गढ्ढे से निकालकर परिजनों को सूचित किया। परिजन इलाज को लेकर गया नीजि अस्पताल ले गए।