टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के करिगांव गांव के दो किसानों का समरसेबल पंप सेट चोरी,FIR दर्ज
थाना क्षेत्र के करिगांव गांव के दो किसानों का समरसेबल पंपसेट एक साथ चोरी हो गई। घटना को लेकर पीड़ित किसान किशोर सिंह व सूनिल सिंह ने शनिवार को टनकुप्पा थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। घटना बीती मध्य रात की है।पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।