टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के एक घर में लगी आग,वृद्ध असहाय महादलित दंपति को ग्रामीणों ने बचाया।
थाना क्षेत्र के गजाधरपुर पंचायत की मानिकपुर गांव के महादलित परिवार गोरा मांझी के घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने असहाय वृद्ध दंपती को सुरक्षित बचा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना गुरुवार सुबह लगभग 4 बजे की है। घटना की सूचना टनकुप्पा के सीओ को देकर सरकारी मुआवजा की मांग ग्रामीणों ने की है।