टनकुप्पा: ढ़ीबर पंचायत की बड़ैला मोड़ मुख्य सड़क पास आंटो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरकर हुआ दुघर्टना ग्रस्त,वाहन मालिक व चालक घायल।
थाना क्षेत्र के मिसिरचक गांव निवासी राजू यादव व कैलूडीह गांव के किसुन रविदास दोनों घायल हो गए।राजू यादव अपने आंटो वाहन से अपना घर मिसिरचक जा रहे थे।अचानक बड़ैला मोड़ पास वाहन अनियंत्रित हो गया। जिससे चालक किसुन रविदास व मालिक राजू यादव घायल हो गए।घटना शुक्रवार दोपहर की है। परिजन दोनों को इलाज को लेकर गया नीजि अस्पताल ले गए।