टनकुप्पा: थाना क्षेत्र के महेर बाजार में शुक्रवार की देर रात एक गोशाला में आग लगने से दो पशुओं की मौत,चार अन्य पशु जले।
थाना क्षेत्र के महेर गांव के पशुपालक नागेश्वर प्रसाद यादव के गोशाला में आग लग गई। जिससे एक गाय व एक बांछी की मौत मौके पर हो गई।चार अन्य पशु गंभीर रुप से जल गए।घटना शुक्रवार की देर रात की है।आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह थाना के एस आई अशोक शर्मा व पशु चिकित्सक डाक्टर अखिलेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।