मेहनगर: अकबेलपुर मोड़ से जहानागंज थाना पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में जहानागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक मुरारी मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी दिनेश सिंह पुत्र श्यामनरायन सिंह को अकबेलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।