मेहनगर: अक्षैबर पुलिया गौरा से मेहनगर पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को सहयोगी संग किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक विरेन्द्र यादव व मय हमराह फोर्स ने जानलेवा हमला करने के मामले में दीपक यादव पुत्र लालमनी यादव को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ उसके सहयोगी धर्मेंद्र यादव संग अक्षैबर पुलिया गौरा से गिरफ्तार किया । कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।