मेहनगर: बड़हलगंज बाजार से जहानागंज थाना की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में जहानागंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक सुधांशु मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी मनीष यादव पुत्र हवलदार यादव को बड़हलगंज बाजार से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।