मेहनगर: जियासड़ से मेहनगर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव व मय हमराह फोर्स ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित विनय यादव पुत्र छांगूर यादव, अंकित सरोज पुत्र बृजेश सरोज, पल्लू सरोज पुत्र जितेंद्र को जियासड़ से गिरफ्तार किया । कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।