मेहनगर: करखिया मोड़ से रौनापार थाना की पुलिस टीम ने अपहरण के अभियोग में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक शिवम मिश्र व मय हमराह फोर्स ने अपहरण के अभियोग में वांछित आरोपी सरवन प्रजापति पुत्र बहादुर प्रजापति गांव चालाकपुर थाना रौनापार निवासी को करखिया मोड़ से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।