मेहनगर: सुघरपुर तिराहा से दीदारगंज थाना की पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में दीदारगंज थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उप निरीक्षक संतोष दीक्षित व मय हमराह फोर्स ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी आकाश यादव पुत्र रामअशीष यादव को सुघरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया है ।