पालीगंज: भेहरिया इंग्लिश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल
पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत भेहरिया इंग्लिश गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गयी है। जिसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान रवीना देवी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।