पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर नहर सड़क पर टेंपो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान अरवल जिले के प्रसादी इंग्लिश का रहने वाला रोहित कुमार बताया जा रहा है। दुर्घटना शुक्रवार की देर शाम 7:35 के करीब की है।