पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव के पास ई रिक्शा की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान मनोज कुमार के रूप में की जा रही है। दुर्घटना गुरुवार की रात्रि 9:15 के करीब की बताई गई है।