पालीगंज: कनोरा गांव में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
Paliganj, Patna | Feb 15, 2026 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कनोरा गांव में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहराई यादव के रूप में की गई है। मामला रविवार की शाम 4:45 के करीब की है।