मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 51 पव्वे बरामद
सवाई माधोपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 51 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।
दरअसल, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत 22 नवंबर को मानटाउन थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम साहूनगर स्कूल मैदान के पास पहुंची, जहां एक व्यक्ति के कब्जे से 51 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से इन्द्रराज उर्फ काडू, उम्र 45 वर्ष, निवासी सुनारी, थाना सूरवाल को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में मानटाउन थाने में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
पूरी कार्रवाई थाना अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई हेमेन्द्र पाल, कांस्टेबल महेन्द्र और कांस्टेबल कमलेश शामिल रहे।
अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।