सवाई माधोपुर से बड़ी खबर | 24 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 67 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को नाबालिग बालिका अपने चाचा के घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसे जबरन अपने बाड़े में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।
महिला थाना प्रभारी रुक्मणी के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना और स्थानीय स्रोतों की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी छीतर पुत्र गौरीलाल उर्फ भौरीलाल गुर्जर, निवासी नीम चौकी, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की अग्रिम जांच में जुटी है।