शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर तहसील दिवस के बाद महिला शक्ति मिशन फेज 5 का शुभारंभ किया गया
तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देश पर महिला शक्ति मिशन फेज 5 का शुभारंभ किया गया।तहसील दिवस में आई 61 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण कर शेष को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर महिला मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारंभ किया गया।