मोहड़ा: शिक्षा के मंदिर में तोड़फोड़
Muhra, Gaya | Jul 20, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गनौखर में रविवार की देर रात्रि को असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय में प्रवेश कर तोड़फोड़ किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक अमन ने बताया कि खिड़की के द्वारा विद्यालय में प्रवेश कर बच्चों के झूला एवं किचन और बाथरूम में लगे नल को तोड़ दिया। इसके पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी है।