अल्बर्ट एक्का (जारी): सड़क की ओर झुका विशाल फुटकल का पेड़, हादसे की आशंका
जारी प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत के गोविंदपुर से पतरा टोली जाने वाली सड़क में तिगरा गांव के समीप एक विशाल फुटकल का पेड़ जड़ से आधा उखड़कर सड़क की ओर झुक गया है। पेड़ के कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज आंधी के कारण पेड़