हरदोई: सवायजपुर के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत व 6 घायल - एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह
Hardoi, Hardoi | Apr 28, 2024 एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिल्हौर कटरा हाईवे पर सवायजपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार में बैठे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।बाकी लोगों का इलाज जारी है।पुलिस द्वारा पूरे मामले कार्यवाही की जा रही है।