हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पोस्टल बैलट वोटिंग का प्रशिक्षण हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पोस्टल बैलट वोटिंग का प्रशिक्षण हुआ। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि पोस्टल बैलट से वोटिंग द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान करायी जाएगी और पोस्टल बैलट हेतु नामित अधिकारी समस्त प्रक्रिया के लिए उत्तरदायी होंगे।उन्होने कहा कि द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म 12 या 12 ए जमा किया जायेगा।