हरदोई: पिहानी के सरैया गांव के पास बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े बालक को रौंदते हुए कंटेनर से जा टकराई,दो की मौत,एक घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 शनिवार शाम करीब 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार पिहानी क्षेत्र के सरैया गांव के पास अचानक बेकाबू हो गयी और सड़क किनारे खड़े 12 वर्षीय बालक जमन पुत्र शोहबत हुसैन निवासी सरैया पिहानी को रौंदते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जमन व कार चालक अंशुमान अवस्थी निवासी वार्ड एक नगर पंचायत इटौंजा की मौत हो गई।