हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, खेती किसानी करता था मृतक
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 सुरसा थाने के बहरैय्या गांव निवासी 55 वर्षीय मेवाराम पुत्र कल्लू खेती-किसानी करता था। तीन भाइयों मे एक बड़ा और एक उससे छोटा भाई है।उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जैसा कि घर वालो ने बताया शुक्रवार की शाम को गांव के खेत पर खड़े पेड़ में उसका शव गमछे के फंदे से लटकता हुआ देखा गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम शनिवार कराया।