हरदोई: कोतवाली देहात के अटवा कटैया गांव में किशोरी ने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 कोतवाली देहात के अटवा कटैया निवासी सुरेंद्र की चार बेटियों में सरिता (16) घर पर रहकर घरेलू कामों में अपनी मां का हांथ बंटाती थी। शुक्रवार की शाम को उसने मकान की दूसरी मंजिल पर बनें कमरें के अन्दर दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसका वहां लटकता हुआ शव देख कर पूरे घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने उसके शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया।