हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने देबिया फत्तेपुर से ज़िला बदर को घर से किया गिरफ्तार,मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2024 टड़ियावां थाना इंचार्ज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम देबिया फत्तेपुर निवासी प्रदीप कुमार को बीते दिनों डीएम की तरफ से ज़िला बदर कर दिया गया था। उसके बावजूद वह घर पर रहता था, शनिवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर एसआई मुकुट सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा डाला, मौके से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।