चुराह की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर विधानसभा में उठी आवाज, 249 में 130 पद खाली
तीसा अस्पताल करीब 4 साल से BMO के बिना, रोजाना 150 से 300 मरीज OPD में पहुंच रहे हैं। कभी 17 डॉक्टरों से संचालित अस्पताल आज महज 3 डॉक्टरों के सहारे है। विधानसभा में सरकार से चुराह के अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने की मांग उठाई गई। साथ ही चंबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर, डायलिसिस और हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाएं मजबूत करने की मांग की गई। जनता की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार की जिम्मेदारी हैं—अब चुराह की आवाज सुनने की जरूरत है।
#चुराह #तीसा #स्वास्थ्यव्यवस्था #हिमाचलप्रदेश #विधानसभा #स्वास्थ्यसेवा #डॉक्टरोंकीकमी #चंबामेडिकलकॉलेज #मरीज #HealthCare #HimachalNews #ChambaNews #Himachal84TV