कनवास: बिशनपुरा में निर्माणाधीन स्कूल की जांच करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री, ग्रामीणों ने नींव में मिट्टी भरने की की थी शिकायत
Kanwas, Kota | Oct 24, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कनवास तहसील के बिशनपुरा स्कूल भवन के निर्माण कार्य की जांच की है। जिसकी गुणवत्ता घटिया पाए जाने पर निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी जांच के लिए जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है। ऊर्जा मंत्री नागर रात्रि चौपाल के लिए बिशनपुरा पहुंचे थे। जहां ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री से स्कूल भवन में घटिया निर्माण की शिकायत की थी।