कुंडा: कुंडा के मलाका तारा जमेठी में दहेज प्रताड़ना से विवाहिता की मौत, पति सहित तीन पर हत्या का आरोप
कुंडा के मलाका तारा जमेठी गांव में बुधवार सुबह 11 बजे विवाहिता रोहनी मिश्रा (25) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने फरवरी 2025 में हुई शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति, सास व ससुर पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।