धौलपुर: अंडोआ का पुरा गांव मै गायब हुए बालक का 4 दिन बाद कुएं में मिला शव ,मृतक के पिता ने पड़ौसी शिक्षक पर लगाया आरोप
कौलारी थाना क्षेत्र के अंडोआ का पुरा गांव निवासी घर से लापता हुए एक 15 वर्षीय बालक का करीब 50 फीट गहरे कुएं में शव मिला है। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार शाम के समय जैसे ही परिजनों को बालक के कुएं में शव मिलने की सूचना मिली तो हडकंप मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर